Monday, May 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी व निजी रोजगार के दरवाजे खोलेगी कांग्रेस सरकार :- मुकेशमोदी 24 को करेगे 2 रैलीयां एक नहान तो दूसरी मंडी : बिंदलसतलुज नदी के पानी में फंसी गाय को सुरक्षित निकाला वाहरपीएम श्री विद्यालय आनी में शिवानी हेड गर्ल तथा नीरज हेड बॉय निर्वाचित दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्रीभाजपा की रैलीयां फ्लॉप शो, जनता को नहीं लुभा पा रहे BJP के जुमले:  संजय अवस्थीभारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक ने सोलन ज़िला में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कीजिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित
-
धर्म संस्कृति

जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली फोक  सिंगर ए.सी भारद्वाज. सुरेश शर्मा. हनी नेगी. राज ठाकुर. तथा शेर सिंह कौशल ने अपनी गायकी से  लूटा आनी वासियों का दिल

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 09, 2024 07:49 PM
आनी,
 
जिला  स्तरीय आनी मेले की दूसरी  सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली फोक सिंगर  ए.सी भारद्वाज. सुरेश शर्मा. हनी नेगी. राज ठाकुर. तथा शेर सिंह कौशल ने अपनी गायिका से आनीवासियों को खूब दीवाना बनाया। संध्या में जहाँ मशहूर लोक गायक ए.सी भारद्वाज . सुरेश शर्मा. हनी नेगी व राज ठाकुर ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों को जहाँ खूब दीवाना बनाया. वहीं लोक गायक शेर सिंह कौशल ने भी अपनी नाटियों से दर्शकों को नाचने पर विवश किया। 
संध्या में हनी नेगी ने अपनी मधुर आवाज में " पता बी नी लागा... " . " हामा लागा तेरे दान्दों रा चाओ... " . "बोतल रह गई थके... ". तथा तुम्हे हेरे बिछुडू म्हारा.. " के अलावा अन्य पहाड़ी गीतों की झड़ी लागांकर दर्शकों को  खूब झुमाया। वहीं  नटखट अदाकार गायक सुरेश शर्मा ने अपने कार्यक्रम का आगाज  शिव स्तुति से किया और उसके बाद " आनी लागा मेडा.. ". " लच्छी लच्छी लोक गलान्दे... ". " चम्बा आर की नदियाँ पार... " के अलावा अन्य कई पहाड़ी गीतों की  दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को खूब दीवाना बनाया। वहीं अगली प्रस्तुति में फोक सिंगर राज ठाकुर ने भी स्टेज पर आते ही अपनी लोक गायिकी  खासा धमाल मचाया। राज ठाकुर ने "दिलडू लूटो ठेऊगारिये झुमके  बाडीये.. "." बड़े नखरे शोरीये.. ". " हाँ तेरा मजनू.. ".तथा " मेरा तू दिल ले गई रे.. " सहित अन्य मधुर गीतों की प्रस्तुति से आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया। जबकि  स्थानीय लोक गायक शेर सिंह कौशल ने अपनी नाटियों की प्रस्तुति से  दर्शकों  को  नाचने पर विवश किया। उन्होंने "श्रृंगा ऋषि . 'देवता खुड्डी जल तथा "तारा नर्से.. ". आदि नाटियों के अलावा  " ताता ताता खिचड़ू.." जैसी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता। संध्या की अंतिम प्रस्तुति में हिमाचल के फेमस स्टार गायक एस.सी भारद्वाज  के मंच पर आते ही दर्शकों से खचाखच भरा पंडाल सिटियों से गूंज उठा। एसी भारद्वाज ने अपने कार्यक्रम का आगाज गणेश स्तुति से किया और उसके बाद. दर्शकों पर अपनी गायिका का जादू बिखेरते हुए.. बदन पे सितारे लपेटे हुए.. ".देखा एक ख्बाब तो.. "." हाँए मेरिये तिन्गा धिंगीये.. ". देखा न हाए रे... "." तथा काँची रे काँची रे.. ". जैसे गीतों की दमदार प्रस्तुति से दर्शकों सहित मुख्यातिथि व गणमान्य अतिथियों को खूब नचाया। संध्या में मंच का संचालन मशहूर एंकर सिमरन भारद्वाज व शशि के अलावा ललित शर्मा व दीवान राजा ने किया। संध्या में स्थानीय कलाकार  टीकम कश्यप . ज्योति सुमन  व मोहर सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी। 
संध्या में  मुख्यतिथि प्रधान भीम सेन ठाकुर. निशु नेगी. भूपेंद्र भुप्पी. सुभाष. रामकृष्ण. प्रताप ठाकुर सहित अन्य कई पंचायत प्रधान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  के ठोगी गाँव में माहूँनाग मेले की धूम आ जाओ माँ दिल घबराये देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए पर झूम उठे भक्त विशु मेला पबास जिसमे आपके पांशी दल ननाहर बनाम शाठी दल मझारठी को आंमत्रित किया जा रहा है देव आगमन के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेला शुरू जिला स्तरीय आनी मेला सात से मई तक देवी देवताओं के आगमन से शुरू होगा प्राचीन मेला देवता शमशरी महादेव देवता चनाई नाग के सानिध्य मे ग्रामीण मेला बाहु धूमधाम से शुरु आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता
-
-
Total Visitor : 1,65,23,044
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy